
वेब डेस्क |सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से पूरा देश शॉक में है। उनके करीबी और उनके चाहने वाले इस बात का अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। उनके पिता अपने बेटे की मौत की खबर से बेसुध हैं। आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जा सकता है। वहीं इस बीच सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है।

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या की पुष्टि होती है। रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई थी। हालांकि सुशांत के मामा ने उनकी मौत की न्यायिक जाच की मांग की थी। उन्हें उनकी हत्या का शक है। लेकिन अब पोस्टमार्ट रिपोर्ट के सामने आने के बाद आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
उनकी ऑर्गन्स को अन्य जांच के लिए जे जे अस्पताल भेजा गया है। जिससे ये बात साफ हो सके कि उनके बॉडी में जहर तो नहीं था। बताया जा रहा है कि सुशांत का परिवार मुंबई पहुंच चुका है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा के फ्लैट में हरे रंग के कपड़े से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। उनके इस फ्लैट में उनके साथ 4 लोग रह रहे थे, जिसमें उनके कुक और हाउस कीपिंग वाले शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन में थे। कुछ समय पहले उनकी मैनेजर ने भी आत्महत्या की थी। हालांकि उनकी पब्लिक लाइफ में वो बहुत ही मोटिवेटिंग और सोपोर्टिव थे। उनको देखकर ये कोई भी नहीं कह सकता था कि वो एक दिन इस तरह अपनी जिंदगी का अंत कर देंगे। इस समय वो अपने करियर में बुलंदियों को छू रहे थे। कई हिट फिल्में वो कर चुके थे और उनके पास अब भी कई प्रोजेक्ट्स थे। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर क्यों सुशांत ने ये कदम उठाया।
Facebook
Twitter
Instagram
YouTube
RSS