• ख़बरें
    • देश
    • सियासत
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • बस्तर
  • खेल
  • गॉसिप
  • लाइफ स्टाइल
    • जयोतिष
    • फैशन
    • गैजेट्स
  • ओपिनियन
indianlooknews.com News Hindi Live
  • ख़बरें
    • देश
    • सियासत
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • बस्तर
  • खेल
  • गॉसिप
  • लाइफ स्टाइल
    • जयोतिष
    • फैशन
    • गैजेट्स
  • ओपिनियन
  • Facebook

  • Twitter

  • Instagram

  • YouTube

  • RSS

जयोतिष

आज से छठ पर्व शुरू, शुक्रवार को षष्ठी तिथि, जानें कब है नहाय-खाय…..जानिए शुभ मुहूर्त और छठी मइया के बारे में खास बातें

आज से छठ पर्व शुरू, शुक्रवार को षष्ठी तिथि, जानें कब है नहाय-खाय…..जानिए शुभ मुहूर्त और छठी मइया के बारे में खास बातें
Web Desk
November 18, 2020

रायपुर 18 नवंबर 2020। आस्था का महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस बार षष्ठी तिथि 20 नवंबर 2020, शुक्रवार को है। छठी मइया (Chhathi Maiya) को अर्घ्य देने के लिए भक्त 20 नवंबर की शाम पानी में उतरेंगे. इसके बाद 21 नवंबर की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा (Chhath Puja) का समापन किया जाएगा. छठ पर्व (Chhath Parv) की शुरुआत नहाए-खाए (Nahay Khay) से 18 नवंबर से होगी, इसके बाद 19 नवंबर को खरना या लोहंडा (Kharna or lohanda) मनाया जाएगा. इस दिन बेहद ही स्वादिष्ट गन्ने की रस की खीर बनाई जाती है. इसके बाद प्रसाद के भरी बांस की टोकरी जिसे दउरा या दौरा भी कहा जाता है.

चार दिन तक चलने वाले छठ पूजा पर्व पर यूपी, बिहार और झारखंड में जबरदस्त उत्सव और उत्साह का महौल देखने को मिलता है। इस बार कोरोना महामारी का प्रकोप होने के चलते कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में पाबंदियां लगी हुई हैं। इसके बादजूद भी लोगों का जुनून और आस्था कम होती नहीं दिख रही।

कब है नहाय-खाय?
छठ पूजा की शुरुआत षष्ठी तिथि से दो दिन पूर्व चतुर्थी से हो जाती है जो कि इस बार बुधवार को है। चतुर्थी को नहाय-खाय होता है। नहाय-खाय के दिन लोग घर की साफ-सफाई/पवित्र करके पूरे दिन सात्विक आहार लेते हैं। इसके बाद पंचमी तिथि को खरना शुरू होता है जिसमे व्रती को दिन में व्रत करके शाम को सात्विक आहार जैसे- गुड़ की खीर/ कद्दू की खीर आदि लेना होता है। पंचमी को खरना के साथ लोहंडा भी होता है जो सात्विक आहार से जुड़ा है।

षष्ठी को रखते हैं निर्जला व्रत-
छठ पूजा के दिन षष्ठी को व्रती को निर्जला व्रत रखना होता है। यह व्रत खरना के दिन शाम से शुरू होता है। छठ यानी षष्ठी तिथि के दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ देकर अगले दिन सप्तमी को सुबह उगते सूर्य का इंतजार करना होता है। सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ ही करीब 36 घंटे चलने वाला निर्जला व्रत समाप्त होता है। छठ पूजा का व्रत करने वालों का मानना है कि पूरी श्रद्धा के साथ छठी मइया की पूजा-उपासना करने वालों की मनोकामना पूरी होती है।

छठ पूजा की तिथियां-
18 नवंबर 2020, बुधवार- चतुर्थी (नहाय-खाय)
19 नवंबर 2020, गुरुवार- पंचमी (खरना)
20 नवंबर 2020, शुक्रवार- षष्ठी (डूबते सूर्य को अर्घ)
21 नवंबर 2020, शनिवार- सप्तमी (उगते सूर्य को अर्घ)

पहला अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त (Chhath Puja Muhurat)
छठ पूजा के दिन सूर्योदय – 20 नवंबर, 06:48 AM
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त – 20 नवंबर, 05:26 PM

कौन हैं छठी मइया ?
कार्तिक मास की षष्टी को छठ (Chhath) मनाई जाती है. छठे दिन पूजी जाने वाली षष्ठी मइया (Sasthi Maiya) को बिहार में आसान भाषा में छठी मइया (Chhathi Maiya) कहकर पुकारते हैं. मान्यता है कि छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान पूजी जाने वाली यह माता सूर्य भगवान की बहन हैं. इसीलिए लोग सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया को प्रसन्न करते हैं. वहीं, पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है. छठ मइया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि जिन छठ पर्व संतान के लिए मनाया जाता है. खासकर वो जोड़े जिन्हें संतान का प्राप्ति नही हुई. वो छठ का व्रत (Chhath Vrat) रखते हैं, बाकि सभी अपने बच्चों की सुख-शांति के लिए छठ मनाते हैं.

छठ पूजा में अर्घ्य देने का वैज्ञानिक महत्व
यह बात सभी को मालूम है कि सूरज की किरणों से शरीर को विटामिन डी मिलती है और उगते सूर्य की किरणों के फायदेमंद और कुछ भी नहीं. इसीलिए सदियों से सूर्य नमस्कार को बहुत लाभकारी बताया गया. वहीं, प्रिज्म के सिद्धांत के मुताबिक सुबह की सूरत की रोशनी से मिलने वाले विटामिन डी से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और स्किन से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं.

Related Itemsछठ पर्व शुरू
जयोतिष
November 18, 2020
Web Desk

Related Itemsछठ पर्व शुरू

More in जयोतिष

  • Read More
    राशिफल 15 जनवरी: इन 5 राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि...

    Web Desk January 15, 2021
  • Read More
    आर्थिक राशिफल 15 जनवरी: धन के मामले में इन राशियों को उठानी पड़ सकती है हानि, सभी राशियों का जानें राशिफल

    Today Arthik Rashifal 15 January 2021: पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष...

    Web Desk January 15, 2021
  • Read More
    मकर संक्रांति के दिन नहीं करना चाहिए ये काम, नहीं तो हो जायेगा अशुभ

    हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है मकर संक्रांति, ऐसा इसलिए क्योंकि...

    Web Desk January 14, 2021
  • Read More
    Shani Dev 2021: शनिदेव को वर्ष 2021 में रखें शांत, इन 5 राशियों पर शनि हैं भारी

    Shani Ki Dhaiya: पंचांग के अनुसार 2 जनवरी 2021 का दिन बहुत ही शुभ है....

    Web Desk January 2, 2021
Scroll for more
Tap
indianlooknews.com News Hindi Live
Owner & Editor : Naval Tiwari Office Address IndianLook Media Network H.No. MD-4 Kota Colony Raipur (C.G.) - 492010 Contact Us +91-9174618000 Email Id : indianlooknews@gmail.com

Copyright © 2014 Indian Look Media Network. Powered by Indianlook Media Network

राशिफल: आज इन राशियों को भाग्य का साथ और धन लाभ होने के संकेत, जानिए आपकी क‍िस्‍मत क्‍या कहती है?
Horoscope Today 19 November 2020: सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों को हो सकती है धनहानि, जानें अपना आज का दिन