• ख़बरें
    • देश
    • सियासत
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • बस्तर
  • खेल
  • गॉसिप
  • लाइफ स्टाइल
    • जयोतिष
    • फैशन
    • गैजेट्स
  • ओपिनियन
indianlooknews.com News Hindi Live
  • ख़बरें
    • देश
    • सियासत
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • बस्तर
  • खेल
  • गॉसिप
  • लाइफ स्टाइल
    • जयोतिष
    • फैशन
    • गैजेट्स
  • ओपिनियन
  • Facebook

  • Twitter

  • Instagram

  • YouTube

  • RSS

जयोतिष

राशिफल: माह का पहला दिन इन राशियों को व्यापार में देगा मुनाफा, ये राशि वाले न करें ये काम, जानें अन्य का हाल

राशिफल: माह का पहला दिन इन राशियों को व्यापार में देगा मुनाफा, ये राशि वाले न करें ये काम, जानें अन्य का हाल
Web Desk
November 1, 2020

रायपुर 1 नवम्बर 2020. कार्तिक कृष्ण  पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है | प्रतिपदा तिथि आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।  रविवार से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है। इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 17 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा।

मेष
मेष राशि के जातकों के धन संबंधी मामलों में बहुत अच्छा दिन है। थोड़े से प्रयास से उत्तम धन प्राप्ति की संभावना बनती है। जिसे संचित करने में कामयाब रहेंगे परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधित खर्चे भी सामने आ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना आपके हित में रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे।स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।

वृषभ
वृष राशि के जातकों का सारा ध्यान मनोरंजन की तरफ रहने वाला है। अगले सप्ताह नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए यह उपयोगी रहेगा। कारोबार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय को अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श करना आपके हित में रहेगा। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन सामान्य है।

मिथुन 
पैसे के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। लाभ होगा, मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। सुकून भरे पल बिताएंगे और जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनका आज पढ़ाई में मन लगेगा। आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे।

कर्क 
आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में थोड़ी-सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है , लेकिन जल्द ही सब नोर्मल हो जाएगा। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।

सिंह 
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियों आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेगें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

कन्या 
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

तुला 
कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक 
आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा |  बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु 
कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल होगी | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपके परिवार के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

मकर

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आप वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की ज़रूरत है। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। सेहत में सुधार आयेगा।

कुंभ 
आज का दिन अच्छा जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कोई समाचार लाने वाला रहेगा। कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।।

मीन  
आज का दिन आपके लिए उत्तम है।  अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है | बेहतर होगा कि आज किसी भी बात जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं।

Related Itemsराशिफल
जयोतिष
November 1, 2020
Web Desk

Related Itemsराशिफल

More in जयोतिष

  • Read More
    आर्थिक राशिफल 17 जनवरी: इन 4 राशियों को हो सकता है नुकसान, जानें 12 राशियों का राशिफल

    Today Arthik Rashifal 17 January 2021: पंचांग के अनुसार 17 जनवरी 2021 का दिन...

    Web Desk January 17, 2021
  • Read More
    Shani Dev 2021: शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार को करें ये विशेष उपाय

    Shani Ki Dhaiya: शनिदेव इस समय मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि...

    Web Desk January 16, 2021
  • Read More
    आर्थिक राशिफल 16 जनवरी: 5 राशियों को रहना होगा सावधान,12 राशियों का जानें राशिफल

    Today Arthik Rashifal 16 January 2021: पंचांग के अनुसार आज का दिन आर्थिक गतिविधियों...

    Web Desk January 16, 2021
  • Read More
    Aaj Ka Panchang 16 January: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल

    Panchang 16 January 2021: पंचांग 16 जनवरी 2021 के अनुसार आज पौष मास की...

    Web Desk January 16, 2021
Scroll for more
Tap
indianlooknews.com News Hindi Live
Owner & Editor : Naval Tiwari Office Address IndianLook Media Network H.No. MD-4 Kota Colony Raipur (C.G.) - 492010 Contact Us +91-9174618000 Email Id : indianlooknews@gmail.com

Copyright © 2014 Indian Look Media Network. Powered by Indianlook Media Network

Rashi Parivartan 2020: दिवाली के दो दिन बाद सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए लाभ का योग
राशिफल 2 नवंबर: कन्या, धनु और मकर राशि वाले यात्रा में बरतें सावधानी, 12 राशियों का जानें, आज का राशिफल