• ख़बरें
    • देश
    • सियासत
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • बस्तर
  • खेल
  • गॉसिप
  • लाइफ स्टाइल
    • जयोतिष
    • फैशन
    • गैजेट्स
  • ओपिनियन
indianlooknews.com News Hindi Live
  • ख़बरें
    • देश
    • सियासत
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • बस्तर
  • खेल
  • गॉसिप
  • लाइफ स्टाइल
    • जयोतिष
    • फैशन
    • गैजेट्स
  • ओपिनियन
  • Facebook

  • Twitter

  • Instagram

  • YouTube

  • RSS

जयोतिष

Mangalwar Ke Totake: मंगलवार को करें ये एक काम, बजरंगबली की कृपा से दूर होगी सारी समस्या

Mangalwar Ke Totake: मंगलवार को करें ये एक काम, बजरंगबली की कृपा से दूर होगी सारी समस्या
Web Desk
November 17, 2020

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म और परंपराओं में हर दिन का किसी न किसी देवता (Devata) और ग्रह (Graha) से संबंध है और इसका अपना-अपना महत्व है मान्यता है कि अगर दिन के मुताबिक काम किया जाए तो देवी-देवताओं (Devi-Devata) की असीम कृपा आप पर लगातार बनी रहती है। मंगलवार (Mangalwar) का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) का दिन माना जाता है। साथ ही मंगलवार को मंगल (Mangal) ग्रह का भी कारक माना जाता है।

मन्याता के मुताबिक इस दिन ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे आपकी कुंडली में कोई बाधा उत्पन्न हो। इस दिन ऐसा कोई भी विशेष काम नहीं किया जाता है जिससे आपके जीवन में कोई बाधा उत्पन्न हो। मंगलवार को गलती से भी अगर कोई गलत काम कर दिया तो उसका परिणाम बुरा होता है। उसका आपके जीवन पर गलत असर पड़ता है यही नहीं आप आर्थिक रूप से कमजोर भी हो सकते हैं।

इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है। कहा जाता है जिन लोगों की कुडंली में मंगल दोष होता है, उन लोगों को इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं मंगलवार को कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है। इस दिन इन कामों को करने से बजरंगबली रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो काम…

मंगलवार (Mangalwar Ke Upay) को ये काम नहीं करना चाहिए

– मंगलवार के दिन ना ही किसी को धन नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक परेशानी और हानि हो सकती है।

– मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है।

– इस दिन मछली नहीं खानी चाहिए। इस दिन मछली खरीदने और खाने वाले व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बहकर खत्म हो जाता है।

– मंगलवार हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन सात्विक रहना चाहिए। शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए। जिससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहे।

– मंगलवार को बाल-दाढ़ी नहीं बनवाना चाहिए। इससे आपको मंगलवार दोष लगता है।

– मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। इस दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

– मंगलवार के दिन शृंगार का सामान न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शृंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक संबंधों में दरार आ जाती है। बता दें, इसके लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

– मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र न खरीदें और न ही पहनें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।

– मंगलवार के दिन बड़े भाई से झगड़ा न करें। मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।

– इस दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इसका कारण यह है कि मंगल भूमिपुत्र माना गया है। इसलिए मंगलवार के दिन घर की नींव रखना भी शुभ नहीं माना गया है।

Related ItemsMangalwar Ke Totake
जयोतिष
November 17, 2020
Web Desk

Related ItemsMangalwar Ke Totake

More in जयोतिष

  • Read More
    आर्थिक राशिफल 17 जनवरी: इन 4 राशियों को हो सकता है नुकसान, जानें 12 राशियों का राशिफल

    Today Arthik Rashifal 17 January 2021: पंचांग के अनुसार 17 जनवरी 2021 का दिन...

    Web Desk January 17, 2021
  • Read More
    Shani Dev 2021: शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार को करें ये विशेष उपाय

    Shani Ki Dhaiya: शनिदेव इस समय मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि...

    Web Desk January 16, 2021
  • Read More
    आर्थिक राशिफल 16 जनवरी: 5 राशियों को रहना होगा सावधान,12 राशियों का जानें राशिफल

    Today Arthik Rashifal 16 January 2021: पंचांग के अनुसार आज का दिन आर्थिक गतिविधियों...

    Web Desk January 16, 2021
  • Read More
    Aaj Ka Panchang 16 January: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल

    Panchang 16 January 2021: पंचांग 16 जनवरी 2021 के अनुसार आज पौष मास की...

    Web Desk January 16, 2021
Scroll for more
Tap
indianlooknews.com News Hindi Live
Owner & Editor : Naval Tiwari Office Address IndianLook Media Network H.No. MD-4 Kota Colony Raipur (C.G.) - 492010 Contact Us +91-9174618000 Email Id : indianlooknews@gmail.com

Copyright © 2014 Indian Look Media Network. Powered by Indianlook Media Network

Horoscope Today 17 November 2020: मेष और सिंह राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी, सभी राशियों का जानें राशिफल
भगवान विष्णु की पूजा में ध्यान रखें ये बातें, तभी बरसेगी कृपा